5 Dariya News

लहरा विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल 'आप' में शामिल

'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Jan-2022

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब में लगातार मजबूत हो रही है। आज हर वर्ग के लोग 'आप' को पसंद कर रहे हैं और अपना समर्थन दे रहे हैं। वीरवार को पंजाब में पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली, जब लहरा विकास मंच के अध्यक्ष और सुनाम बार एसोसिएशन के तीन बार अध्यक्ष रहे एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने गोयल को पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया।एडवोकेट बरिंदर गोयल लहरा विकास मंच के अध्यक्ष हैं। इस मंच के माध्यम से वे लहरागागा और आसपास के क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाते हैं और उनकी समस्याओं को स्थानीय प्रशासन और सरकार तक पहुंचाते हैं। 

गोयल सुनाम बार एसोसिएशन के तीन बार अध्यक्ष रहे हैं और एक अच्छे वकील के रूप में हजारों लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है। वे राइस मिल भी चलाते हैं और पंजाब राइस मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। राइस मिल और अन्य माध्यमों से वे कृषि के क्षेत्र में भी योगदान करते हैं और किसानों की मदद करते हैं। आम आदमी पार्टी की जनसमर्थक नीतियों और ईमानदार मुख्यमंत्री चेहरे से प्रभावित होकर गोयल ने आप में शामिल होने का फैसला किया।इस अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों और आम लोगों की पार्टी है। इसीलिए आज पंजाब के हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और पार्टी में शामिल होकर मजबूती बढ़ा रहे हैं। पंजाब के लिए अच्छी सोच और विजन रखने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत है। मान ने कहा कि एडवोकेट वरिंदर गोयल प्रतिष्ठित वकील रहे हैं और कृषि के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज पंजाब को ऐसे ईमानदार और संघर्षशील लोगों की बेहद जरूरत है।