5 Dariya News

कांग्रेस व अकालियों में लगी भाजपा में शामिल होने की होड़ : सुखविंदर सिंह गोल्डी

खरड़ में कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

5 Dariya News

खरड़ 17-Jan-2022

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल होने को लेकर होड़ लग गई है। यह इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में अगली सरकार भरतीय जनता पार्टी की होगी।खरड़ स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पवन मनोचा के प्रयासों से इलाके के कई कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल करने के बाद वह एकत्र लोगों से रूबरू थे। आज यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी विकास गुप्ता, मीनू शर्मा, अनुराग, वीना राजपूत समेत कई प्रतिनिधियों ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि आज पंजाब का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। आज सभी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेश किए गए नया पंजाब के मॉडल को पंजाब वासियों ने स्वीकार कर लिया है। गोल्डी ने भाजपा में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस व अकाली दल के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। जिससे भाजपा को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रोपड़ जिला के सह चुनाव प्रभारी राकेश वर्मा,रामगोपाल, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।