अकाली बसपा उम्मीदवार परविंद्र सिंह सोहाना द्वारा चुनाव प्रचार तेज, लोगों से बैठकों का सिलसिला लगातार जारी
5 Dariya News
मोहाली 17-Jan-2022
विधान सभा हलका मोहाली से शिरोमणि अकाली दल एवं बसपा के सांझे उम्मीदवार परविंद्र सिंह सोहाना द्वारा समूह पार्टी मैंबरों से मिलकर हलके में लोक संपर्क अभियान द्वारा लोगों को मिलकर फरवरी में होने जा रहे चुनावों में समर्थन देने की अपील शुरू कर दी है। परविंद्र सिंह सोहाना ने लोगों में शिरकत करते हुए अकाली दल द्वारा किए गए लोग भलाई के कार्यों एवं किए गए विकास कार्यों की जानकारी सांझी करते हुए विकास की लड़ी को फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित किया। परविंद्र सिंह सोहाना ने अपने संबोधन में कहा कि वे यह चुनाव विकास के नाम पर लड़ रहे है कयोंकि अब तक जो मोहाली का विकास हुआ है वे सिर्फ अकाली सरकार के दौरान ही हुआ है जबकि कांग्रेस की सरकार दौरान मोहाली के विकास की गती रुक गई एवं अवैध कबजों में मोहाली का नाम प्रसिद्ध किया है।
परविंद्र सोहाना ने कहा कि मौजूदा कांग्रेसी विधायक सिद्धू ने अपनी कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार करने की प्रथा पर चलते हुए स्थ्वास्थ्य मंत्री होते हुए मोहाली एवं पंजाब को दोनों हाथों से लूटा है। सिद्धू ने न केवल मोहाली के गावों की शामलाट जमीनों पर कबजे किए जबकि अपने भाई जीती सिद्धू के साथ मिलकर क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल बना रखा है। इसके साथ ही परविंद्र सोहाना ने अकाली बसपा सरकार आने पर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए बलबीर सिद्धू द्वारा दवाईयोंं में किए घोटालों की भी जांच करने की बात कही गई है।आम आदमी पार्टी सबंधी बात करते हुए परविंद्र सिंह सोहाना ने कहा कि आप पार्टी ने राज्य में सभी सीटों पर उ6मीदवार पैसे लेकर भ्रष्ट ढंग से उतारे है। अगर पैसे देकर खरीदी गई सीटों में से एक भी उम्मीदवार जीतता है तो वे आगे कितना भ्रष्टाचार फैलाएगा यह सभी अच्छी तरह से समझ सकते है।
परविंद्र सोहाना ने अकाली सरकार की उपल्बद्धियों सबंधी बताते हुए कहा कि मोहाली का विकास केवल अकाली सरकार के समय ही हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेहतरीन बस अड्डा, खूबसूरत सडकों समेत कई अन्य विकास कार्य अकाली सरकार द्वारा ही करवाए गए है। इस विकास में जो रुकावट कांग्रेस सरकार व कांग्रेसी विधायक ने डाली है, वह अब अकाली बसपा सरकार आने पर पूरी तरह से खत्म की जाएगी एवं मोहाली को फिर विश्व स्तर पर बेहतरीन नाम मिलेगा।इस मौके उनके साथ राजा राजिंद्र सिंह ननहेडीयां जनरल सचिव पंजाब बसपा, सुखदेव सिंह जनरल सचिव मोहाली, सवरन सिंह लांडरां जरनल सचिव, जसपाल सिंह सैदपुर ग्रामीण अध्यक्ष, हरनेक सिंह, शेर सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसल सरहिंद, कुलदीप सिंह सैनी, बलविंद्र सिंह सोई, गुरमीत सिंह खटडा व अन्य उपस्थित थे।