5 Dariya News

आर्थिक पक्ष से कमजोर उच्च श्रेणियों के लिए आरक्षण का कैप्टन अमरिन्दर ने किया समर्थन

5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)

अमृतसर 20-Apr-2014

पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आर्थिक पक्ष से कमजोर उच्च श्रेणियों के लिए नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का समर्थन किया है।श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की मांगों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैप्टन अमरिन्दर ने उनकी मांग का समर्थन किया कि आर्थिक पक्ष से कमजोर उच्च श्रेणियों को अन्यों की तरह आरक्षण का समर्थन मिलना चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि उच्च श्रेणियों से संबंधित बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरतें पूरी नहंी कर पाते। वह कई लोगों को जानते हैं, जो पिछड़ गए हैं और ऐसे लोगों को अन्यों की तरह आरक्षण का फायदा मिलना चाहिए, नहीं तो उनकी काबलियत का पूरा फायदा नहीं उठाया जा सकेगा।

कांग्रेस नेता ने समुदाय द्वारा समाज के प्रति दिए योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समुदाय अभी तक नैतिक ज्ञान व सांस्कृति मूल्यों का प्रसार करते हुए समाज में योगदान डाल रहा है। आप हमेशा से समाज का एक हिस्सा रहे हो और समाज व सरकार आपके ऋणि हैं।इससे पहले सभा के प्रधन देवी दयाल पराशर ने कैप्टन अमरिन्दर को समाज के समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने उच्च जातियों के लिए आर्थिक पक्ष से फायदे समेत अन्य मांगों को उठाया।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा पंजाब में रहने वाले 40 लाख ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व करती है और पिछले 50 वर्षों से समाज की सेवा कर रही है।इस अवसर पर अन्यों के अलावा बिहारी लाल सादी, चंदरेल शेखर, सुरिन्दरपाल शर्मा, अश्विनी शर्मा, जसबीर डिम्पा, सुनील दत्ती, अश्विनी पप्पू व दिनेश बस्सी भी मौजूद रहे।