5 Dariya News

करीब एक करोड रूपये राशि के उपकरण नगर निगम को उपलब्ध करवाए गए- बलराज सिंह

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

करनाल 19-Apr-2014

करनाल शहर में अब सफाई व्यवस्था ओर बेहतरीन होगी। इसके लिए सोलिंड वेस्ट मैनेजमैंट परियोजना के तहत करीब एक करोड रूपये राशि के उपकरण नगर निगम को उपलब्ध करवाए गए है। इनमें  2 डम्पर प्लसर, 2 रफू ज कलैक्टर, एक जेसीबी मशीन तथा 40 रिक्शा शामिल है। यह जानकारी उपायुक्त बलराज सिंह ने आज नगर निगम के अधिकारियों को जेसीबी मशीन की चाबी भेंट करने उपरान्त मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दी। उपायुक्त बलराज व नगर निगम की मेयर रेनू बाला ने नारियल तोडकर नये उपकरणों की चाबी नगरनिगम के अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए नगरनिगम निरन्तर प्रयासरत है ताकि शहर का सौदर्यकरण बना रहे। 

उन्होंने कहा कि निगम के पास सफाई व्यवस्था के लिए पहले से ही कुछ उपकरण उपलब्ध थे लेकिन अब इन उपकरणों के शामिल होने से अधिकारी कर्मचारियों से अच्छी तरह से सफाई करवाने में सफल होगें। इस मौके पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, सोलिंड वेस्ट मेनेजमैंट परियोजन के मेनेजर राजीव गिरधर, नगर निगम के सचिव विनोद नेहरा, एमई सुनील भल्ला, नगर पार्षद जोगिन्द्र चौहान, विनोद तितोरिया, दर्शन लाल कालडा, नरेन्द्र पंडित, नगर निगम के एसआई चमन लाल, सुरेन्द्र चोपडा व महावीर भी उपस्थित थे।