हिमाचल प्रदेष विकास के मामले में अपने आप में एक अग्रणी मॉडल : वीरभद्र सिंह
5 दरिया न्यूज
शिमला 18-Apr-2014
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा हमेषा ही बगुला भक्ति करती रही है पर यह उनके काम नही आएगी, उन्होंने कहा है कि देष को गुजरात मॉडल बनाने की कोई आवष्यता नही है क्योंकि देष के कई राज्य गुजरात से कहीं आगे हैं हिमाचल प्रदेष भी विकास के मामले में अपने आप में एक अग्रणी मॉडल है।षिमला संसदीय क्षेत्र के ठियोग व जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देष में कानून का राज स्थापित किया है, आज अगर कोई यह कहता है कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद देष में या प्रदेष की कांग्रेस सरकारों को बखास्त कर दिया जाएगा तो उससे साफ है कि उसे देष के संविधान व कानून का ज्ञान नही या वह मानसिक रोगी है जिसे अपना ईलाज जल्द करवा लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देष में कांग्रेस पार्टी का 127 वर्श पुराना इतिहास है और अपने 50 वर्शों के राजनैतिक अनुभव से कह सकते हैं कि देष में इस बार भाजपा बड़े पैमाने में अपने चुनाव प्रचार पर हजारों करोड़ों रूपये खर्च कर रही है और यह देष के लोकतांत्रिक भविश्य के लिए एक बडा खतरा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि देष की 120 करोड़ की आवादी मैं प्रत्येक व्यक्ति की कोई न कोई समस्या है, इन समस्याओं का तुरन्त समाधान भी सम्भव नही है। कांग्रेस पार्टी ने आज दिन तक देष की जटिल समस्याओं को काफी हद तक दूर भी किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगेस विकास के नाम पर वोट मांग रही है जबकि भाजपा मोदी के नाम पर, इससे साफ है कि भाजपा के पास लोगों से वोट मांगने के लिए कोई मुद्दा नही है। मुख्यमत्री ने कहा कि प्रदेष की चारों लोक सभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याषियों की जीत सुनिष्चित है और यह देखकर भाजपा के नेता पूरी तरह बौखलाए हुए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में फिर से यूपीए की सरकार बनेगी क्योंकि कांग्रेस के प्रति लोगों का विष्वास बढ़ा हैं। इस अवसर पर उनके साथ ठियोग में सिंचाईं एंव जन-स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स जुुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र में रोहित ठाकुर व षिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याषी मोहन लाल ब्राक्टा ने भी लोंगों से मतदान कर उन्हें भारी मतो से जिताने का आवाहन किया।