5 Dariya News

पंजाब के सर्वश्रेष्ठ गुप्त थाना-देहरियां-कूकानेट जंगल सफारी का हुआ उद्धघाटन

वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने किया प्रदेश वासियों को समर्पित

5 Dariya News

होशियारपुर 05-Jan-2022

वन, वन्य जीव व श्रम मंत्री पंजाब संगत सिंह गिलजियान ने आज थाना गांव में प्रकृति जागरूकता परियोजना का उद्घाटन कर थाना नेचर रिट्रीट और जंगल सफारी नामक इस परियोजना को पंजाब के लोगों को समर्पित किया।जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसमें 3 लेक फेसिंग इको टेंट, बोटिंग और जंगल सफारी जिप्सी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि  हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिला होशियारपुर की उप पर्वत श्रृंखलाओं में इस प्रकार का साहसिक आधारित ईको पर्यटन अपनी तरह का अनूठा प्रोजेक्ट है। पंजाब के वन विभाग ने थाना रिजर्व झील के सामने शांत और एकांत थाना और देहरियां के जंगलों के बीच थाना नेचर रिट्रीट नाम से एक शिविर स्थापित किया है।परवीन कुमार आई.एफ.एस. पी.सी.सी.एफ (एच.ओ.एफ.एफ) पंजाब ने कहा कि इस जंगल में एक प्राचीन सुंदरता है और थाना झील के सामने का दृश्य प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खुबसूरत छटा बिखेरता है। उन्होंने बताया कि 3 हर मौसम के अनुकूल टैंट कैम्प में सैलानियों को भोजन और रेस्तरां की सुविधा प्रदान करता है। 

इसके अलावा सैलानियों को  थाना डैम के झील क्षेत्र में नाव की सवारी की भी सुविधा दी गई है।उन्होंने बताया कि ऑफ रोड जिप्सियों के साथ एक समर्पित जंगल सफारी की भी आज शुरूआत हुई जो थाना से देहरियां को कुकानेट से जोड़ती है।उल्लेखनीय है कि जहाँ थाना से देहरियां तक 7 किमी का ट्रैक रेत के टीलों के माध्यम से सबसे अच्छी सवारी प्रदान करता है वहीं देहरियां से कुकानेट तक की 5 किलोमीटर की दूरी, जहां की पानी का निरंतर बहाव पूरा वर्ष रहता है सैलानियों को काफी सुखद अनुभव प्रदान करता है।इस धारा के किनारों पर प्राकृतिक बांस की छतरी है। ट्रैक पर जंगली जानवरों की गुफाएं देखना आम बात है। देहरियां के पास प्रकृति का रास्ता भी वॉच टावर से अच्छा व शांत दृश्य प्रदान करता है। होशियारपुर वन विभाग के संरक्षक डॉ. संजीव तिवारी आई.एफ.एस ने कहा, इन सुविधाओं से इस क्षेत्र की पर्यावरण पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसरों के माध्यम से उस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में और वृद्धि होगी।  होशियारपुर के डी.एफ.ओ. होशियारपुर अमनीत सिंह ने कहा कि सैलानियों की मांग के आधार पर इन सुविधाओं को और बढ़ाया जा सकता है व  अन्य वन्यजीव जंतुओं से भरपूर क्षेत्रों जैसे तक्खनी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी सैलानियों के लिए गलियारा बनाया जा सकता है।