5 Dariya News

सेठ सतपाल मल्ल ने पनग्रेन के उपाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 07-Jan-2022

सेठ सतपाल मल्ल ने शुक्रवार को यहाँ अनाज भवन में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह की उपस्थिति में पनग्रेन के उपाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण कर लिया है।पद संभालने के बाद सेठ सतपाल मल्ल ने आश्वासन दिया कि विभाग किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने इस नाजुक स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उनमें भरोसा जताने के लिए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के योग्य नेतृत्व और उचित हिदायतें ही विभाग के उत्कृष्ट योगदान और सख्त मेहनत का प्रेरणा स्रोत है।कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने नए उपाध्यक्ष को बधाई दी और समूचे विभाग की ओर से उनको शुभकामनाएँ और सहयोग दिया।