नाभा पावर ने एनसीएल के साथ ईंधन आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर कर पीएसपीसीएल के लिए वित्तीय लाभ किया सुनिश्चित
5 Dariya News
पटियाला 08-Jan-2022
नाभा पावर लिमिटेड, जो 2x700 मेगावाट के राजपुरा थर्मल पावर प्लांट का संचालित करता है, ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से कोयले की आपूर्ति के लिए ईंधन आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके परिणामस्वरूप पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल ) को वित्तीय लाभ होगा क्योंकि इससे कोयला परिवहन शुल्क को कम कर बिजली उत्पादन की लागत में कटौती होगी।पंजाब में कोयला परिवहन शुल्क कुल कोयला लागत का लगभग 60% है, क्योंकि कोयला खदानें 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं।मई 2018 में, केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने कोयला लागत को कम करने के लिए थर्मल प्लांट्स के कोयला लिंकेज को एक कोल कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। सेन्ट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (सीईए) द्वारा एनपीएल के लिए साउथ ईस्टर्न कोल लिमिटिड (एसईसीएल) से एनसीएल को सालाना 2.464 मिलियन मीट्रिक टन कोयले के हस्तांतरण की सिफारिश की गई थी।नाभा पावर के अध्यक्ष, श्री डीके सेन ने कहा, "हमें खुशी है कि एनसीएल से कोयला लिंकेज का हस्तांतरण पीएसपीसीएल के समर्थन से पूरा कर लिया गया है जिसके बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) द्वारा मंजूरी दे दी गई है।“
श्री डीके सेन ने कहा, "इस के साथ ही एनपीएल राज्य का पहला थर्मल प्लांट बन गया है जो कोयले की कीमत को कम करके बिजली उत्पादन की लागत को कम करेगा। इसके परिणामस्वरूप पीएसपीसीएल और पंजाब के लोगों को वित्तीय लाभ होगा।“ साथ ही इससे नाभा पावर सबसे कम लागत पर विश्वसनीय बिजली प्रदान करने के लिए पंजाब राज्य के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने में भी सफल होगा।नाभा पावर का राजपुरा प्लांट देश के सबसे अधिक ईंधन कुशल संयंत्रों में से एक है। गर्मी के मौसम के दौरान प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के आधार पर नाभा पावर को देश के शीर्ष दस संयंत्रों में स्थान दिया गया है।साथ ही नाभा पावर ने पूरे धान के मौसम के दौरान लगभग 100% उपलब्धता के साथ बिजली पैदा की है। नाभा पावर को आईपीपीएआई द्वारा लगातार तीन वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए सबसे अधिक ईंधन-कुशल और सबसे कम लागत वाला बिजली उत्पादक होने के लिए सर्वश्रेष्ठ आईपीपी पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।नाभा पावर को अपनी सीएसआर पहल के तहत किए गए सामाजिक कार्यों के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड से भी नवाजा गया है।
नाभा पावर लिमिटेड के बारे में
एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) 2014 से पंजाब राज्य के राजपुरा में 2x700 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। एनपीएल से कुशल और विश्वसनीय बिजली पंजाब राज्य में बिजली की आपूर्ति की रीढ़ है। पंजाब में सबसे कम लागत वाला थर्मल उत्पादक है होने के कारण एनपीएल योग्यता क्रम में शीर्ष पर बना हुआ है और निरंतर उच्च प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) पर काम कर रहा है।