कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने कुष्ठ आश्रम रोड पर सीवरेज पाइप लाइन का किया उद्धघाटन
5 Dariya News
खन्ना 30-Dec-2021
खन्ना शहर को साफ सुथरा और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री गुरकीरत सिंह जी ने 25 लाख रुपये की लागत से कुष्ठ आश्रम रोड पर तिवारी चौक से अमलोह रोड तक की सीवरेज पाइप लाइन का उद्धघाटन किया।गुरकीरत सिंह जी ने वार्ड नंबर 11 के एमसी श्री अमित तिवारी जी की अगुवाई और शहरवासियों के सहयोग से इस परियोजना का उद्धघाटन करते हुए कहा कि खन्ना शहर को साफ सुथरा बनाना इस लिए भी जरूरी है ताकि बरसात के मौसम में पानी गलियों में खड़ा हो, लोगों को आने जाने की कोई परेशानी न हो, यह खन्ना शहर के विकास की दिशा में एक और कदम है। शहरवासियों ने कहा कि गुरकीरत सिंह कोटली जी लगातार लोगों में घूमकर दौरा कर रहे हैं और शहर और गांव की समस्याओं से अवगत होकर उनको ठीक करवा रहे है। जिस वजह से शहर वासियों के मंत्री जी पर भरोसा और भी मजबूत होता जा रहा है।इस मौके पर पूर्व प्रधान विकास मेहता, वार्ड नंबर 11 के एमसी और जिला युवा प्रधान अमित तिवाड़ी, राजनीतिक सचिव हरिंदर सिंह कनेच, पी.ए. नवजोत सिंह सोही, डब्लू चंद्रा, गुरी और अशोक कुमार उपस्थित रहे।