5 Dariya News

'आप' ने सिद्धू को दिया सीधा चैलेंज- पंजाब पुलिस का सम्मान नहीं कर सकते तो छोड़दे सुरक्षा कवच

सिद्धू का पंजाब पुलिस के अफसरों को लेकर दिया बयान उनकी पुलिस प्रति मानसिकता को दर्शाता है: चड्ढा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Dec-2021

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब मामलों के सह-प्रभारी और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने बुधवार को यहां पार्टी हेडक्वार्टर में आयोजति प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से एक प्रोग्राम में पंजाब पुलिस के अधिकारीयों पर की गई टिपणी को शर्मनाक हरकत करार दिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग, जगतार सिंह संघेड़ा और सतीश सैनी भी मौजूद थे।राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब पुलिस को जलील करने में पंजाब की चन्नी सरकार खास करके पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की ओर से पंजाब पुलिस के अधिकारीयों को लेकर एक सर्वजनिक प्रोग्राम में 'पतलून गीली' कर देने वाला बयान माफ़ी के काबिल नहीं है।राघव चड्ढा ने कहा की आम आदमी पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस गैर ज़िम्मेदारना और बचकानी हरकत वाले बयान की सख्त शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू बौखला गए है। इस बौखलाहट में सिद्धू इस तरह के उलटे सीधे बयान दे कर पंजाब पुलिस के अधिकारीयों को अपमानित कर रहे है।राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के राजनितिक लोग पंजाब पुलिस के जवानो को अपने हाथों का खिलौना समझते है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जो 70 हज़ार के लगभग ऑफिसर अपने घर बार छोड़ कर सूबे के लोगो कि सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने के लिए तैयार रहते है, उनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू का यह बयान एक बेहद शर्मनाक हरकत है। इस बयान से जहां पुलिस के जवानो का मनोबल गिरा है, वहीं पुलिस जवानों के परिवारक मेंबरों के दिलों को भी गहरी ठेस पहुंची है। 

पंजाब पुलिस के अफसरों के परिवार वाले सिद्धू के बयान से अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा की सिद्धू का पंजाब पुलिस के अफसरों को लेकर दिया यह बयान सीधे तौर पर ज़ाहिर करता है कि पंजाब सरकार और उनके दिलों में पंजाब पुलिस के ईमानदार और जाबांज अफसरों के लिए क्या सम्मान है।राघव चड्ढा ने कहा नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि यह वहीं ऑफिसर है जो उनकी सुरक्षा के लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहते है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को चेतावनी दी कि अगर उनकी पंजाब पुलिस के अफसरों को लेकर ऐसी सोच है तो वह पंजब पुलिस कि सुरक्षा को वापिस कर दे। उन्होंने कहा कि वह केवल एक दिन बिना सुरक्षा के घूम कर दिखाए, कोई उनको सलाम तक नहीं ठोकेगा। चड्ढा ने कहा की सिद्धू शायद यह भूल गए थे कि जिस प्रोग्राम में वह पंजाब पुलिस के अफसरों की 'पतलून गीली' होने को लेकर बयानबाजी कर तालियां  'ठोकने' कि बात कर रहे थे, वहां उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 100 पुलिस सुरक्षा भी कर्मी तैनात थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू के इस बयान से वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों पर क्या गुजरी होगी, इस बात का सभी अंदाज़ा लगा सकते है।राघव चड्ढा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार से कहा कि वह पुलिस प्रशासन में रजनीतिक हस्तक्षेप बंद करे और पुलिस प्रशासन को अपने हिसाब से स्वतंत्र होर कर कार्य करने दे। राघव चढ़ा ने कहा कि पंजाब में अगर पुलिस पर राजनितिक दबाव खत्म हो जाये, तो चुटकियों में ही पंजाब को कैंसर की तरह खत्म कर रहे ड्रग माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और केबल माफिया आदि को खत्म किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि आज पंजाब पुलिस के कार्यों में इतना राजनितिक दखल है कि किसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए या किसके खिलाफ नहीं, यह तक पंजाब के एमएलए तक तय करते है और पुलिस थानों में सीधे फोन करके बताते है। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और अदब से निभाने वाले जिन पुलिस जवानों को घर कि रोटी तक नसीब नहीं होती, उन वीर जवानों का पंजाब में राजनितिक  हस्तक्षेप के कारण उत्पीड़न हो रहा है।राघव चड्ढा ने कहा की पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो पंजाब पुलिस के जवानो को पूरा सम्मान मिलेगा और उन्हें इज्जत की नौकरी दी जाएगी। उनके भत्तों, तन्खाह और अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के साथ साथ उनके काम करने का समयं तय करने के बारे में भी विचार किया जायेगा। चड्ढा ने आगे कहा की अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह पुलिस प्रशासन पर राजनितिक दखल बंद करेंगे और पुलिस प्रशासन को स्वतंत्र होकर कार्य करने के लिए माहौल पैदा करके देंगे। पंजाब पुलिस सिर्फ पुलिसिंग का कार्य करेगी और किसी भी कीमत पर पुलिस कर्मियों को राजनितिक लोगो की निजी 'चाकरी' नहीं करने दी जाएगी।राघव चड्ढा ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ड्यूटी पर 'शहीद' होने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मी और अधिकारी को बगैर किसी  भेदभाव से एक करोड़  रूपये कि नकद सहायता  राशि प्रदान करती है। पंजाब में भी शहीद कर्मी को यह सम्मान दिए जाने की घोषणां आप सुप्रीमो केरजीवाल कर चुके है।राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरती हुई नज़र आ रही है। आज पार्टी के सीनियर लीडर्स, बड़े बड़े मंत्री आदि कांग्रेस पार्टी को अलविदा करके अन्य पार्टियों में जा रहे है। कांग्रेस पार्टी कि अंदरूनी झगड़ों के कारण कांग्रेस पार्टी खत्म होने कि कगार पर है।