5 Dariya News

'फाइटर' में ऋतिक, दीपिका ने अनिल कपूर का किया स्वागत

5 Dariya News

मुंबई 25-Dec-2021

अभिनेता अनिल कपूर जैसे ही 'फाइटर' के कलाकारों में शामिल हुए, अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अनिल के फिल्म में शामिल होने की खबर शुक्रवार को उनके 62वें जन्मदिन पर सामने आई। ऋतिक ने अनिल और फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हर साल छोटे होते जा रहे हैं, अनिल कपूर! आपको शुभकामनाएं सर। आपको सेट पर देखकर खुशी हुई। आपके साथ स्क्रीन करने के लिए उत्साहित हूं।" दीपिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही तस्वीर साझा की और लिखा, बर्थडे बॉय "फाइटर' में आपका स्वागत है।' भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी 'फाइटर' में ऋतिक पहली बार दीपिका के साथ ऑनस्क्रीन पर काम करते नजर आएंगे।r.