सी.जी.सी. लांडरां में दो दिवसीय 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया
सीजीसी लांडरां में 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के पहले दिन 3000+ डिग्री प्रदान की गई
5 Dariya News
लांडरां 23-Dec-2021
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरां में एक भव्य उत्सव के रूप में 2 दिवसीय 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन के कार्यक्रम में वर्ष 2020 और 2021 के इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए संयुक्त समारोह की मेजबानी की गयी।श्री सुनील गोयल, उप. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोपरा स्टेरिया इंडिया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोपरा बैंकिंग सॉफ्टवेयर इंडिया ने इस भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल और प्रबंधन अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में पहुंचें सभी गौरवशाली अथितियों का स्वागत करते हुए बेहद खुशी महसूस की। डिग्री प्रदान करने के दौरान, पीटीयू टॉपर्स को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज पदक प्रदान किए गए। वर्ष 2020 और 2021 के इंजीनियरिंग टॉपर्स को कुल 24 गोल्ड पदक, 13 सिल्वर पदक और 14 ब्रॉन्ज़ पदक प्रदान किए गए।छात्रों को बधाई देते हुए, श्री सुनील गोयल ने कहा, “हमें अपने देश में बड़ी संख्या में उत्साही उद्यमियों की आवश्यकता है, और जिस तरह से सीजीसी अपने अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर राइज़ एसोसिएशन के माध्यम से छात्रों के बीच नवाचार और अनुसंधान का पोषण कर रहा है, वह अविश्वसनीय है।
सीजीसी के स्टूडेंट्स बहुत सारी गतिविधियों में शामिल होते हैं जो उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और उद्यमिता की भावना पैदा करते हैं। जैसा कि हम देखते हैं कि वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 आईटी कंपनियों में से 7 सीईओ भारत से हैं। आज के युवा पूरी तरह से आश्वस्त हैं और यह समय है कि हम अपने देश से ही वैश्विक कंपनियों की उत्पत्ति को देखें। सीजीसी जैसे संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही सही शिक्षा और अवसरों के साथ, यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा।”जैसा कि हम देखते हैं कि वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 आईटी कंपनियों में से 7 सीईओ भारत से हैं। आज के युवा पूरी तरह से आश्वस्त हैं और यह समय है कि हम अपने देश से ही वैश्विक कंपनियों की उत्पत्ति को देखें। सीजीसी जैसे संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही सही शिक्षा और अवसरों के साथ, यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा।”दिन 2 गैर-इंजीनियरिंग छात्रों के स्नातक समारोह का गवाह बनेगा और श्री प्रेम सिंह, अध्यक्ष, ग्रुप सीएचआरओ - जेके संगठन और अध्यक्ष, राष्ट्रीय एचआरडी नेटवर्क मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। 2 दिवसीय आयोजन के दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री (2020 और 2021) के छात्रों को कुल 6000 डिग्री प्रदान की जाएगी।