5 Dariya News

पंजाब सरकार ने बिना भेदभाव विकास कार्य करवा लोगों तक पहुंचाई हर बुनियादी सुविधा : सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक ने वार्ड नंबर 35 के मोहल्ला प्रहलाद नगर व अशोक नगर में 21.58 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

5 Dariya News

होशियारपुर 21-Dec-2021

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास करवाते हुए कांग्रेस सरकार ने लोगों तक हर बुनियादी सुविधा पहुंचाई है, जिसके चलते पूरे शहर में विकास कार्यों का क्रम लगातार जारी है। वे आज वार्ड नंबर 35 के मोहल्ला प्रहलाद नगर व अशोक नगर में 21.58 लाख रुपए की लागत से बनने वाली अलग-अलग गलियों का निर्माण कार्य शुरु करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।विधायक ने कहा कि होशियारपुर के वार्डों में सीवरेज, पानी, गलियों व सडक़ों के निर्माण के साथ-साथ सभी पार्कों में ओपन जिम लगवाए गए हैं। इसके अलावा वार्डों व मोहल्लों की सभी जरुरतों को पूरा करते हुए वेलफेयर कमेटियों को और मजबूत किया गया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शहरों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है, जिसके चलते लोगों को कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास और ज्यादा बढ़ा है।सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में विकास का नया अध्याय लिखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में होशियारपुर में जितने विकास प्रोजैक्ट शुरु किए गए हैं, शायद ही किसी सरकार ने इतना काम किया हो। उन्होंने कहा कि होशियापुर को बड़े शहरों के बराबर खड़ा कर यहां हर आधुनिक सुविधा लोगों तक पहुंचाई गई है।इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, पार्षद ऊषा रानी बीटन, सुरिंदर बीटन, पार्षद अमरीक चौहान, अश्वनी शर्मा, रोशन लाल कंग, प्रदीप कुमार, विनोद बीटन, सुशील कुमार, हनी, बिमला रानी, प्रीति, कृतिका, परमजीत के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।