5 Dariya News

चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश रखने के लिए कृत्संकल्प

वो भ्रम फैलाते रहे हम विकास के नाम पर आगे बढ़ते रहे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Dec-2021

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने कहा है कि नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय पार्टी ने विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव प्रचार किया जबकि विरोधी राजनीतिक दलों यहां प्रचार के दौरान केवल भ्रम फैलाने का काम किया। अरूण सूद आज चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, एडीशनल सॉलिस्टर जरनल एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, मेयर रविकांत शर्मा, महामंत्री रामबीर भट्टी तथा पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने एक सुर में दोहराया कि चंडीगढ़ केवल चंडीगढ़ वासियों का है। पंजाब या हरियाणा का नहीं है। इसे पंजाब को नहीं सौंपा जाएगा। चंडीगढ़ को केंद्रशासित प्रदेश रखने के लिए कृतसंकल्प है।अरूण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग केवल विकास चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी का 14 साल तक मेयर, 15 साल तक सांसद रहा। उनके सांसद केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर मंत्री रहे। इसके बावजूद पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा बार-बार चुनौती देने पर भी वह कोई पांच काम नहीं गिनवा सके, जिससे चंडीगढ़ वासियों का भला हुआ हो। 

सूद ने कहा कि इस प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस की पार्षद शीला फूल सिंह के अलावा अकाली दल एक प्रत्याशी तथा कांग्रेस के कई वरिष्ष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए।इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि इस चुनाव को भाजपा ने पूरी गंभीरता के साथ लड़ा है। जिसके चलते यहां कुल सात सौ से आठ सौ जनसभाएं की गई हैं। चंडीगढ़ में विकास के नाम पर चुनाव लड़ते हुए यूटी को अधिक अधिकार दिलाने की बात की है, जबकि विपक्षियों ने केवल झूठ के बल पर यह चुनाव लड़ा है। टंडन ने कहा कि भाजपा के दोबारा सत्ता में आने के बाद यहां की केंद्र की योजनाओं को पहले के मुकाबले अधिक तेजी से लागू किया जाएगा।चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडीशनल सॉलिस्टर जरनल सत्यपाल जैन ने इस चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का झूठा प्रचार किया है। जैन ने कहा कि यह योजनाएं कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान बनती रही हैं। भाजपा ने चंडीगढ़ में विकास योजनाओं को लागू करके अलग पहचान दिलाते हुए चंडीगढ़ के गौरव में वृद्धि की है।इस अवसर पर बोलते हुए नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा के लगभग सभी प्रत्याशियों द्वारा अपने वार्डों के अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए गए हैं। कांग्रेस के जो लोग नगर निगम पर ताला जडऩे की बात करते थे वह आज किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। रविकांत ने सभी 35 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम को वित्तीय रूप से मजबूत किया है।