5 Dariya News

चंडीगढ़ में बसता है मिनी भारत : नित्यानंद राय

गृह राज्य मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-Dec-2021

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चंडीगढ़ को मिनी भारत की संज्ञा देते हुए कहा है कि इस शहर में देश के प्रत्येक राज्य के लोग बसते हैं। जिन्हें भाजपा ने न केवल मान सम्मान दिया है बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाने का प्रयास किया है।नित्यानंद राय रविवार को चंडीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने वार्ड नंब बीस से पार्टी प्रत्याशी देवी सिंह के समर्थन में बहलाना में, वार्ड नंबर 19 से पार्टी प्रत्याशी योगिता विक्की शेरा के समर्थन में राम दरबार कालोनी तथा वार्ड नंबर 32 से जसमनप्रीत सिंह के समर्थन में सैक्टर-51 में जनसभा को संबोधित किया।नित्यानंद ने कहा कि यह चुनाव राजनीतिक मुद्दों के लिए व्यक्तिगत संबंधों का भी चुनाव है। क्योंकि यहां दूर-दराज से आकर बसे लोगों ने हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। 

कोरोना काल में जब देश के अस्पतालों में भीड़ की खबरें आ रही थी तो चंडीगढ़ ने न केवल अपनी जरूरतों को पूरा किया बल्कि दिल्ली तक के लोग भी यहां इलाज के लिए आए।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर पूर्वांचलियों के बलबूते पर ही बना है। शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों के बनाने में पूर्वांचलियों की मेहनत का पसीना बहा है। सही मायने में चंडीगढ़ की नींव पूर्वांचली ही हैं।गृहराज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा इस भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि शहर वासी विकास के नाम पर भाजपा को वोट दें। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, कार्यक्रम प्रभारी अमित जिंदल, वार्ड अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान, बजिंदर सूद, तजिंदर हुंदल, प्रदीप शर्मा, राजिंदर जोशल समेत कई नेता मौजूद थे।