5 Dariya News

कांग्रेस ने शहर वासियों को दी कूड़े की सौगात : संजय टंडन

गरीबी हटाने का नारा देकर गरीबों को हटाने वाले किस मुंह से कर रहे महंगाई की बात

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Dec-2021

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कांग्रेस पार्टी द्वारा कूड़े के ढेर पर की गई प्रेस कांफ्रैंस को हास्यपद करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर वासियों को कूड़े के ढेर की सौगात दी है। वह आज किस मुंह से जनता के सामने जा रहे हैं। यहां तक कि इसे हटाने के लिए भी कोई रोड मैप नहीं बता पा रहे हैं।संजट टंडन ने आज यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन, प्रदेश सचिव अमित राणा तथा हरियाणा भाजपा प्रवक्ता जवाहर यादव भी मौजूद थे।

संजय टंडन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा महंगाई व पैट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर भाजपा पर दोषरोपण करने और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को नगर निगम में हराने के आहवान को हास्यपद करार देते हुए टंडन ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने गरीबी हटाने का नारा देकर गरीबों को हटाने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के बाद जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खुलवाकर देश के प्रत्येक नागरिक को बैंक की राह दिखाई है। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने की योजनाएं बनाई हैं जबकि कांग्रेस ने नए-नए घोटालों को अंजाम देने की योजनाएं बनाई हैं।भाजपा ने किसानों के लिए किसान निधि योजना लागू करके किसानों की राह को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब कांग्रेस के नेता घरों में सो रहे थे तो भाजपा ने देशभर में अभियान चलाकर हर जरूरतमंद के घर तक अनाज पहुंचाने का काम किया है।