मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की
5 Dariya News
धर्मशाला 15-Dec-2021
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज विधानसभा परिसर तपोवन, धर्मशाला में जल रक्षक संघ, आल हिमाचल टैक्सी आॅपरेटर एसोसिएशन, हिमानी चामुण्डा महिला मंडल, हिमालय परिवार और हिमालयन गद्दी यूनियन धर्मशाला कैंट के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की।प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।