5 Dariya News

दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिरसा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

5 Dariya News

चंडीगढ़ 13-Dec-2021

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा सोमवार को शहर में थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को संबोधित करते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने वार्ड नंबर एक से मनजीत कौर, वार्ड नंबर 34 सेभूपिन्दर शर्मा, वार्ड नंबर 32 से जसमन संधू और वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी नेहा अरोड़ा के लिये प्रचार किया।पार्टी नेता तेजिंदर सिंह के सहयोग से आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के चुनाव परिणाम न केवल पंजाब बल्कि देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों की दिशा भी तय करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी कमल खिलाया है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज चंडीगढ़ पूरी तरह से भाजपामय हो चुका है।सिरसा ने केन्द्र की सरकार देश का ‘बिजलीघर’ के रुप में संबोधित करते हुये मतदाओं से आहवान किया कि वह भाजपा को बहुमत देकर चंडीगढ़ नगर निगम को केन्द्र से जोड़क़र उर्जावान बनें। सिरसा की जनसभाओं के दौरान पार्टी प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, भाजपा की मंडल अध्यक्ष डाक्टर मीना चड्डा, रमेश कुमार निक्कू,बलजिंदर सिंह गुजराल,राजेश अरोड़ा, गुरमीत सिंह, तेजिंदर हुंदल, प्रीती वर्मा, सतिंदर सिंधू, अनीष गर्ग, समेत कई नेता मौजूद थे।