5 Dariya News

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने किया हेरी नेगी के कार्यालय का उद्घाटन

अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की बढ़ाई राशि

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Dec-2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों का हमेशा ख्याल रखता है। इस कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी करके विद्यार्थियों को पढ़ाई व उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान किए हैं।उक्त विचार केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 22 से पार्टी प्रत्याशी हीरा नेगी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

सोम प्रकाश ने वार्ड नंबर सात से पार्टी प्रत्याशी मनोज सोनकर, वार्ड नंबर चार से सरिता गुप्ता तथा वार्ड नंबर एक से मनजीत कौर के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने भी दलितों व पिछड़ों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। पहली बार यहां भगवान वाल्मीकि जयंती पर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। यह पहली बार एससी व ओबीसी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की गई है। इस बार भाजपा नेत्री रेनु बाला के अलावा प्रदेश सचिव हुक्म चंद, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, अरविंद सिंह व गुरमीत सिंह के अलावा कई नेता मौजूद थे।