देश और शहर के सर्वपक्षीय विकास को वचनबद्ध बीजेपी - जेतली
5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)
अमृतसर 14-Apr-2014
देश और अमृतसर शहर के विकास के लिए बीजेपी संपूर्ण रूप से वचनबद्ध है और लोगों की बढ़ रही उम्मीदों पर खरा उतरेगी। यह कहना है अकाली-बीजेपी प्रत्याशी श्री अरूण जेतली का। जेतली उत्तरी हल्के में स्थित वार्ड नंबर 5० में आयोजित बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी व मेयर बख्शी राम अरोड़ा खास तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान संबोधित करते हुए जेतली ने कहा कि देश के साथ-साथ अमृतसर शहर भी इस समय बदलाव की ब्यार में बह रहा है। केंद्र में मोदी की सरकार के लिए इच्छाएं तीव्र हो रही हैं और लोगों को अब यह महसूस हो रहा है कि केंद्र में बनने जा रही भाजपा की सरकार ही अमृतसर का संपूर्ण विकास करवाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि अमृतसर के लोगों के लिए यह फर्क की बात है कि वार्ड नंबर ५० से मेयर बख्शी राम अरोड़ा है, वार्ड नंबर 5० उत्तरी हल्के में पड़ता है जहां से कैबिनेट मंत्री हैं और नार्थ हल्का अमृतसर से है जिस अमृतसर से अब सांसद बनकर दिल्ली में श्री जेतली जाएंगे और शहर की नुहार बदल देंगे। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, रिषी अरोड़ा, अशोक गुप्ता, शशी भारद्वाज, राजीव, अंकुश मेहरा, सोनू देव, कपिल खन्ना, संजय मेहता, मणिक सिंह, राहुल महेश्वरी, अनिल महाजन, रणवीर मेहरा, जै कपूर आदि उपस्थित थे।