5 Dariya News

पंजाब सरकार के प्रति लोगों के विश्वास ने सरकार के विकास के एजेंडे पर लगाई मोहर

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने 73 लाख 25 हजार रुपए की लागत से भगवान परशुराम चौक की भव्यता बढ़ाने के लिए करवाए जाने वाले विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

5 Dariya News

होशियारपुर 01-Dec-2021

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब में करवाए गए विकास कार्यों के चलते लोगों का पंजाब सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है, जो कि पंजाब सरकार के विकास के एजेंडे पर मोहर लगाता है। वे आज जिला कचहरी के पास बन रहे भगवान परशुराम चौक के निर्माण व इसकी भव्यता को और बढ़ाने के लिए इसके आस-पास करवाए जा रहे विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।विधायक अरोड़ा ने कहा कि संतो की नगरी के नाम से जाने जाते होशियारपुर में जिला कचहरी के पास  भगवान परशुराम जी के नाम पर भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है। इस चौक की भव्यता को बनाने के लिए इसके चारों तरफ सडक़, लाइटिंग व सडक़ के दोनों तरफ शानदार टायलिंग का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा। इस पूरे निर्माण कार्य पर 73 लाख 25 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे चौक की नुहार बदल दी जाएगी ताकि होशियारपुर आने-जाने वाला हर व्यक्ति भगवान परशुराम चौक को याद रखे।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने कहा कि शहर व गांवों में सडक़ों का जाल बिछा दिया गया है और विकास का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाला विधान सभा चुनाव सिर्फ विकास के नाम पर लड़ेगी क्योंकि प्रदेश के लोगों ने इस सरकार के विकास कार्यों को सराहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से होशियारपुर में बनने जा रहे सरकारी मैडिकल कालेज व अन्य विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे, उससे ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं।इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद अशोक मेहरा, मीना शर्मा, भगवान परशुराम सेना के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जगीर सिंह, मलकीत सिंह मरवाहा, अश्वनी शर्मा, राम गोपाल शर्मा, नेत्र शर्मा, सुभाष शर्मा, संजीव शर्मा, अमरजीत शर्मा, सुनील पराशर, अभिषेक कौशल, ओंकार नाथ कौशल, विपुल शर्मा, पुनीत शर्मा, एडवोकेट लवकेश ओहरी, दिनेश बहल, अजय भल्ला, सुनील पराशर, अरविंद अग्निहोत्री, अमृत के अलावा ब्राह्मण सभा प्रगति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।