हल्के के विभिन्न गांवो की पंचायतों को 66 लाख रुपए के चेक भेंट किए
सरपंचो ने विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का किया धन्यवाद
5 Dariya News
फिरोजपुर 30-Nov-2021
हल्के के विभिन्न गांवो की पंचायतों को विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने 66 लाख रुपए की ग्रांट के चेक सौंपे। इस अवसर पर सरपंच गुरनेब सिंह, सरपंच पीपल सिंह, सरपंच जिन्द्र सिंह, सरपंच गोरा, सरपंच लख्विंदर सिंह ठेकेदार, सरपंच अवतार सिंह, सरपंच गुरचरण सिंह, सरपंच मुख्तियार सिंह, सरपंच किकर सिंह, सरपंच हैप्पी, सरपंच जुगनु, सरपंच पूर्ण सिंह, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच परमजीत सिंह ने कहा कि विधायक परमिंदर सिंह पिंकी कांग्रेस पार्टी के ईमानदार नेता है जोकि फिरोजपुर हल्का शहरी के लिए मसीहा के रूप में लोगों को मिले है उन्होंने कहा कि विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने हल्के में वह विकास के कार्य करवा दिए है जो लोगों ने सोचा भी नही चाहे सेहत सुविधा हो, शिक्षा सुविधा या फिर खेल सुविधा की बात हो विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का सिर्फ एक मकसद है जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाना। ओर फिरोजपुर को विकास करवा स्मार्ट सिटी में शामिल करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
जानकारी देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि हल्के के विभिन्न गांवो की पंचायतो को 66 लाख रुपए के चेक सौंपे गए हैं। ओर इस ग्रांट से गांव के गुरु घर को बर्तन दिए जाएंगे। उन्होनें बताया कि जिस घर में सुबह शाम रब के ना दी अरदास होती है वहाँ पर किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। उन्होनें बताया कि गांव के गुरु घर में बर्तनों के लिए ग्रांट भेंट की गई है। उन्होनें बताया कि 15 करोड़ की लागत के साथ लाईट एंड साउंड के अलावा गंग केनाल गेस्ट हाऊस को टूरिस्ट पॉइंट बनाया जा रहा है जिसमें 100 लोगों के लिए ओपन रेस्टोरेंट, बोटिंग की सुविधा के साथ- साथ गेस्ट हाऊस को बड़िया सुविधाओ के लेस बनाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि फिरोजपुर शहर में इतिहासिक 10 गेट जोकि अपनी पूर्ण रूप से विरासत खो चुके थे। उन सभी गेटो को रेनोवेट करने का कार्य जोरो पर है ओर कई गेट बनकर लोगों के लिए तेयार है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन बलबीर बाठ, मार्किट कमेटी चेयरमैन सुखविंदर सिंह अटारी, नगर कौंसिल अध्यक्ष रिन्कू ग्रोवर, बली सिंह, जिला प्लेनिग बोर्ड चेयरमैन मास्टर गुलजार सिंह,पार्षद ऋषी शर्मा मौजूद थे।