5 Dariya News

बसेरा योजना के तहत 74 साल बाद 49 परिवार बने अपने घरों के कानूनी मालिक

5 Dariya News

खन्ना 20-Nov-2021

1947 के बाद से छोटा खन्ना में रहने वाले लगभग 49 परिवारों के लिए यह दिन एक वरदान साबित हुआ। जब विधायक गुरकीरत सिंह कोटली द्वारा  उन्हें आवंटन प्रमाण पत्र सौंपे गए। जिससे वे घरों के कानूनी मालिक बन गए। जो वार्ड नं 26 और 27 के अंतर्गत आते है। यह उल्लेख करना उचित है कि 1947 में विभाजन के दौरान यह परिवार  बेघर हो गए थे और खन्ना के लोगों ने उन्हें खाली घरों में आश्रय दिया था। लेकिन तब से लगातार सरकारों द्वारा बार-बार किए गए वादों के बावजूद वास्तव में किसी ने भी उनके आवास अधिकारों को गंभीरता से नहीं लिया और उनके अनुरोध बहरे कानों तक नही पहुंचे। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद इन निवासियों को आवंटन प्रमाण पत्र देने के लिए विधायक खन्ना और कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी से संपर्क किया गया था। 

जिसके बाद इन परिवारों में से प्रत्येक को "बसेरा योजना" के तहत लिया गया और उन्हें घरों के आवंटन प्रमाण पत्र दिए गए जिनमें वे रह रहे थे। इन घरों में रहने वाली महिलाओं के एक समूह ने कहा, "कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली की मदद से हम 47 साल के लम्बे समय के बाद अपने घरों के  मालिक बन गए हैं। कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा कि मकानों का कब्जा देना उनके लिए सम्मान की बात है। मैं योग्य मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी का आभारी हूं कि उन्होंने यह पहल की और प्रक्रिया में तेजी लाई। एक गौरवान्वित भारतीय होने के नाते मुझे आपको वह देने में बहुत खुशी हो रही है जो सही में आपका है। आप सभी भारत का एक हिस्सा हैं। जो एक ऐसा राष्ट्र है जो अपने लोगों के लिए हमेशा साथ खड़ा है।