राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए
Governor Rajendra Vishwanath Arlekar distributes blankets to sanitation workers
5 Dariya News
शिमला 16-Nov-2021
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज प्रदेश रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए। रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी समय-समय पर मानवता की सेवा में कई कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से जरूरतमंदों को 1100 कम्बल वितरित किए गए हैं।नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, उपमहापौर शैलेन्द्र चैहान, पार्षद, अन्य अधिकारी और निगम के कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।