5 Dariya News

पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा के फूल भेंट करके किया याद

पंडित नेहरू ने देश की मजबूती के लिए काम किया; देश को कमजोर कर रही मोदी सरकार- पवन दीवान

5 Dariya News

लुधियाना 14-Nov-2021

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 132वां जन्मदिवस लुधियाना के सराभा नगर इलाके में श्रद्धा के फूल भेंट करके मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को लड्डू भी बांटे।इस अवसर पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस देश की नींव रखी थी।  उन्होंने भाखड़ा बांध, पीएयू जैसे स्थानों की नींव रखी। जिन पर आज भी देश को गर्व है। इसी के साथ ही उन्होंने मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की मजबूती के लिए काम किया था। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी सरकार  आए दिन देश को कमजोर करती जा रही है।  बीजेपी सरकार रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट समेत देश के बड़े संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यहां तक ​​कि उन्होंने एयर इंडिया को भी निजी हाथों में सौंप दिया है।पवन दीवान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंडित जवाहरलाल नेहरू के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की ताकि देश एक बार फिर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके। अन्य लोगों में सतविंदर जवद्दी, इंद्रजीत कपूर, जसबीर सिंह जस्सल, विवेक मागो, दीपक हंस, रोहित पाहवा, रजनीश चोपड़ा, चमन लाल पप्पी, दिनेश सिंगला, चरणजीत सिंह, आजाद शर्मा, अनिल कुमार, सुधीर स्याल भी मौजूद थे।