मलयालम फिल्म 'मॉन्स्टर' में नजर आएंगे मोहनलाल
5 Dariya News
चेन्नई 10-Nov-2021
अभिनेता मोहनलाल, निर्देशक व्यासख की आने वाली मलयालम फिल्म 'मॉन्स्टर' में नजर आएंगे। ट्विटर पर अपनी टाइमलाइन पर शीर्षक और फस्र्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए, मोहनलाल ने कहा, "व्यासख द्वारा निर्देशित मेरी नई फिल्म 'मॉन्स्टर' के शीर्षक और फस्र्ट लुक का अनावरण, उदयकृष्ण द्वारा लिखित और आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुंबवूर द्वारा निर्मित फिल्म आज से शुरू हो रही है!"
मोहनलाल ने फिल्म में लकी सिंह नाम का एक किरदार निभाया है, जिसका संगीत दीपक देव ने दिया है और छायांकन सतीश कुरुप ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह व्यासख थे जिन्होंने मोहनलाल की पिछली फिल्म 'पुली मुरुगन' का निर्देशन किया, जो एक ब्लॉकबस्टर बन गई थी। दरअसल, 'पुली मुरुगन' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई। 'मॉन्स्टर' के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि इसे लेखक उदय कृष्ण ने लिखा है, जिन्होंने फिल्म 'पुली मुरुगन' की कहानी लिखी थी।