5 Dariya News

कुलदीप सिंह वैद ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया

वैद ने चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

5 Dariya News

चंडीगढ़ 01-Nov-2021

लुधियाना जिले के गिल विधान सभा हलके से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन (पी.एस.डब्ल्यू.सी.) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया।मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि तीन दशकों के अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव का श्री वैद को वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर अपने फर्जों को और भी अधिक निष्ठा और कुशलता से निभाने में मदद करेगा। 

श्री वैद को उनके नए पद के लिए बधाई देते हुए स. चन्नी ने उनकी तरफ से पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद किया।नई जि़म्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स. चन्नी का धन्यवाद करते हुए श्री वैद ने कहा कि वह अपनी क्षमता और काबिलियत से इस संस्था की सेवा करेंगे, जिससे पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन को नई बुलन्दियों पर पहुँचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वह चेयरमैन के रूप में अपनी जि़म्मेदारियों और फर्जों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से निभाएंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने श्री वैद को इस नई जि़म्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।