5 Dariya News

नाभा पावर ने दो सरकारी स्कूलों में नवीनीकरण परियोजनाओं को किया पूरा

5 Dariya News

राजपुरा (पटियाला) 25-Oct-2021

सरकारी स्कूलों में दाखिले और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, एलएंडटी के स्वामित्व वाली नाभा पावर, जो राजपुरा में 2x700 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल प्लांट संचालित करती है, ने गांव के छात्रों के लिए के लिए बेहतर शिक्षा का माहौल प्रदान करने के लिए पटियाला जिले के उगानी और उप्पल हेरी गांवों के सरकारी स्कूलों में दो नवीकरण परियोजना को पूरा है ।सरकारी स्कूलों के प्रांगण में आयोजित अलग-अलग समारोह में बने नए क्लासरूमों को ग्राम पंचायतों को सौंपा गया।नवीनीकरण परियोजनाएं नाभा पावर की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल का हिस्सा हैं। इलावा नाभा पावर ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, स्थानीय महिलाओं को कौशल प्रदान करवाने के साथ शिक्षित और सशक्त बनाने,  बुनियादी विकास को उत्साहित करने,  स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार करने तथा प्लांट के आसपास के गावों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।नाभा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एस के नारंग  अनुसार, “शिक्षा को नाभा पवार द्वारा प्राथमिकता दी जाती है जिसके तहत गावों के स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने का प्रयास किया किया जा रहा हैं। 

नाभा पावर की यह पहल सरकारी स्कूलों में छात्रों की प्रगति को बढ़ावा देती है। पिछले साल एक सोशल ऑडिट में पाया गया कि नाभा पावर द्वारा किए गए प्रयासों से गावों के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और इस साल भी यह प्रयास अच्छे परिणाम देने के लिए तैयार हैं।"उगानी में चार कक्षाएँ स्थापित की गई हैं जिनका उपयोग पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा वरिष्ठ कक्षा के छात्रों के लिए कक्षा के रूप में किया जाएगा। उप्पल हैरी में प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिए तीन कक्षाएँ स्थापित की गई हैं।उगानी गांव के सरपंच श्री जीत सिंह ने कहा, “हमारे बच्चों  के लिए शिक्षा के द्वारा  उज्वल बविश्य बनाने लिए हम नाभा पावर के बहुत आभारी हैं। उन्होंने गांव में नाभा पावर द्वारा करवाए गए तालाब पुनरोद्धार परियोजना की भी सराहना की, जिससे गांव की स्वच्छता के साथ साथ लोगों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।अपने स्कूल कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, नाभा पावर ने गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में छात्रों की सीखने की क्षमता में सुधार करने के लिए विशेष शिक्षकों की भी नियुक्तियां की हैं।इसके अलावा, नाभा पावर द्वारा अपनी सीएसआर पहलों के हिस्से के रूप में खेल के मैदान, शौचालय सुविधाओं, साइकिल स्टैंड, सड़कों और सामुदायिक शेड विकसित कर पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के 49 गांवों के निवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।