5 Dariya News

शहर के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी 1039.62 लाख रूपए की राशि - डी.के. बंसल

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला 04-Oct-2012

पंचकूला शहर के विभिन्न सैक्टरों के अंदरूनी लिंक रोड, पार्कों, बस क्यू शैल्टरों आदि विभिन्न निमार्ण कार्यों पर 1039.62 लाख रूपए की राशि प्राथमिक्ता के आधार पर खर्च की जाएगी। इस दिशा में इन सभी निमार्ण कार्यो के एस्टीमेट स्वीकृत किए जा चुके हैं। जानकारी देते हुए पंचकूला के विधायक डी०के० बंसल ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गत ढाई वर्षों में जिला पंचकूला में 350 करोड रूपए की राशि के विकास कार्य करवाए। उन्होंने बताया कि सैक्टर 10 व 11 की सडक के कार्यों के लिए 37.10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सैक्टर 2 व 5 एवं 4 व 5 की सडक  के निर्माण कार्यों पर 52.10 लाख रूपए, सैक्टर 16, गांव बुढनपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग कालका, जीरकपुर रोड एवं सैक्टर 15-16, 14-12ए के एम०3 रोड कार्यों के लिए 70.60 लाख रूपए एवं सैक्टर 8-17 से राष्ट्रीय राजमार्ग कालका, जीरकपुर रोड एवं एम2 रोड 2-5, 4-5, व 10-11 एवं एम3 रोड सैक्टर 11-12 के कार्यों के लिए 74.30 लाख रूपए की राशि के प्रस्ताव स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने  बताया कि सैक्टर 4, 11 एवं 12 की अंदरूनी सडकों की मरम्मत के लिए 68.70 लाख रूपए, सैक्टर 6 की अंदरूनी सडकों की मरम्मत के कार्यों के लिए 72.10 लाख रूपए, सैक्टर 6 के पार्क के रख-रखाव के लिए 1.40 लाख एवं जिला युद्ध स्मारक की बाउंडरी वाल के निमार्ण कार्य के लिए 4.20 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैक्टर 4-11, 12, 11-12, 14-12ए, 14-15, 10-11, 9-10 एवं 15-16 के टी प्वाईंट के बस क्यू शैल्टर के  निर्माण पर 9.90 लाख, गांव देवीनगर में वर्कशॉप से आटा चक्की तक सी०सी० सडक के निर्माण कार्य के लिए 3.35 लाख रूपए, सैक्टर 12ए की डिस्पैंसरी भवन के सामने एवं गांव अभयपुर ममें विभिन्न स्थानों पर  फुटपाथ के निर्माण पर क्रमश: 8.26 लाख एवं 8.50 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि सैक्टर 19 में विभिन्न स्थानों एवं सैक्टर 12ए में फुटपाथ के निर्माण पर क्रमश: 8.62 एवं 7.25 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार सैक्टर  12ए  के रोड चैनल तथा अन्य कार्यों पर 9.52 लाख रूपए की राशि के प्रस्ताव स्वीकृत किए जा चुके हैं। सैक्टर 2 की  अंदरूनी  सडकों के चैनल व अन्य कार्यों पर 9.90 लाख, सैक्टर 7 की अंदरूनी सडकों व फुटपाथ के कार्यों पर 9.52 लाख, सैक्टर 15 के पार्कों एवं अन्य कार्यों पर 8.55 लाख, नगर निगम के कार्यालय में बाउंडरी वाल एवं अन्य कार्यों पर 8.54 लाख, शहर की स्ट्रीट लाईटों के लिए ऑटोमैटिक इलैक्ट्रिक टाईम स्विच पर 8.33 लाख एवं सैक्टर 19 की सडक के निर्माण कार्यो पर 9.40 लाख रूपए की राशि से निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि सैक्टर 2,7,8,12ए,14,15,19, ओद्यौगिक क्षेत्र फेज 1 एवं 2 के पार्कों में आर०सी०सी० बैंचों के निर्माण कार्यों पर 9.30 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार गांव महेशपुर में फिरनी के निर्माण कार्य पर 6 लाख, लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल के पास फुटपाथ के निर्माण कार्य पर 9.80 लाख एवं गांव महेश पुर वार्ड नंबर 28 में फिरनी के फुटपाथ के निर्माण कार्य  पर 6 लाख रूपए की राशि से निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में शहर की स्ट्रीट लाईटों के लिए ऑटोमैटिक इलैक्ट्रिक टाईम स्विच पर 8.33 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैक्टर 9, 10, 16, 17 एवं 18  के डिवाईडिंग रोड एवं फुटपाथ के निमार्ण कार्य के लिए 43.55 लाख रूपए की राशि के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इसके साथ-साथ सैक्टर 5-8, 9, 10, 4-11, 12, सैक्टर 9-10 एवं 16-17 के डिवाईडिंग रोड एवं सडकों के निर्माण कार्य  पर 45.31 लाख रूपए, सैक्टर 9 एवं 16 की अंदरूनी सडकों की मरम्मत पर 59.41 लाख रूपए, सैक्टर 8 की अंदरूनी सडकों की विशेष मरम्मत के कार्यों पर 74.46 लाख, सैक्टर 12ए की सडकों पर 76.60 लाख, उद्योगिक क्षेत्र-।। में 65.51 लाख, सैक्टर 15 की सडकों की विशेष मरम्मत पर 135.52 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने  बताया कि गांव रैली की अंदरूनी फुटपाथ के कार्यों पर 3.64 लाख, रैली में बाबा खेडा की फुटपाथ की मरम्मत पर 2.93 लाख एवं सैक्टर 11 में डी.ए.वी.स्कूल के आस-पास की सडक की मुरम्मत पर 3.12 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी।