5 Dariya News

पंजाब सरकार लोगों के सरबपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध : संगत सिंह गिलज़िया

संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वाले में हुए नतमस्तक

5 Dariya News

बेगोवाल (कपूरथला) 30-Sep-2021

पंजाब के वन और किरत मंत्री संगत सिंह गिलज़िया पद संभालने बाद में आज संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वाले गुरुद्वारा साहब में नतमस्तक हुए और राज्य की तरक्की के लिए प्रर्थनान की।स.गिलज़िया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से लोगों के सरबपक्खी विकास के लिए 100 दिनों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किरत और वन विभाग की तरफ से पंजाब में जंगल को बढ़ाने के अभियान को तेज़ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किरत विभाग की तरफ से कामगारो का रजिस्ट्रेशन युद्ध स्तर पर जारी है जिससे उनको सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 5लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि किरत विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय विशेष टीमों का गठन करके चाइल्ड लेबर सम्बन्धित अचानक चैकिंग की जा रही है और बाल मज़दूरी पर नकेल कसने के लिए सख़्त आदेश जारी कर दिए गये है ।गुरूद्वारे की प्रबंधक समिति की तरफ से स.संगत सिंह गिलज़िया को सिरोपा भेंट किया गया।