5 Dariya News

पंजाब के राज्यपाल ने 15 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 26-Sep-2021

पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने आज सात नए चुने गए मंत्रियों सहित कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।पंजाब राज भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और श्री ओ.पी. सोनी भी उपस्थित रहे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज भवन के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।इस सादे परन्तु प्रभावशाली समारोह के दौरान शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, श्री मनप्रीत सिंह बादल, श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, श्रीमती अरुणा चौधरी, श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, श्री राणा गुरजीत सिंह, श्रीमती रजि़या सुल्ताना, श्री विजय इंदर सिंगला, श्री भारत भूषण आशु, श्री रणदीप सिंह नाभा, डॉ. राज कुमार वेरका, श्री संगत सिंह गिलजिय़ां, श्री परगट सिंह, श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और श्री गुरकीरत सिंह कोटली शामिल थे।इस समारोह में राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शपथ ग्रहण करने वाले नए कैबिनेट मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।