5 Dariya News

जनरल बराड़ पर हुए हमले के मामले में भाजपा की मौकाप्रस्त चुप्पी पर बरसी कांग्रेस

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 03-Oct-2012

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को लैफ्टीनेंट जनरल कुलदीप सिंह बराड़ पर हुए कातिलाना हमले पर भारतीय जनता पार्टी की मौकाप्रस्त चुप्पी पर बरसते हुए खूब ङ्क्षनदा की है। पंजाब कांग्रेस के महासचिव व धूरी से विधायक अरविन्द खन्ना ने यहां जारी बयान में कहा हे कि लगता है कि भाजपा ने पंजाब के अंदर व इसके बाहर के हालातों से बेखबर बनते हुए अपना चेहरा रेत में डाल दिया है। जो सरकार में अपने आस्तित्व को दांव पर नहीं लगाना चाहती। भाजपा के बड़े-बड़े दावों का मखौल उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि जिस ढंग से भाजपा ने ऐसे राष्ट्रीय स्तर के गंभीर मामले पर चुप्पी बनाए रखी है। इसने सिर्फ पार्टी की ओर से अपनी नीति व सिद्धान्तों पर बने रहने की बजाय सरकार में बने रहने की मौकाप्रस्ती को दर्शाया है। खन्ना ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने राष्ट्रीय हितों से ज्यादा राजनीतिक मौकाप्रस्ती को प्रमुखता दी है। हाल ही में जब आप्रेशन ब्लूस्टार मैमोरियल बनाए जाने के मुद्दे पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पंजाब सरकार द्वारा समर्थन करने का फैसला किया गया, भाजपा इसका हिस्सा थी। 

जबकि अब जब राष्ट्रीय हित के लिए अपनी ङ्क्षजदगी को दांव पर लगाने वाले सेना के जनरल पर लंदन में हमला किया गया, भाजपा ने एक बार फिर से बेशर्मी दिखाई व चुप्पी बनाए रखी है। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा को इस गंभीर मुद्दे पर अपने पक्ष को स्पष्ट करने को कहा है, जो पंजाब के हालात पर सीधा प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब में बनाए जा रहे हालातों के प्रति या तो आंखें बंद कर रखी हैं, या फिर अपनी मंजूरी दे दी है। जो पंजाब के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। इसी तरह खन्ना ने आतंक की इस कार्रवाई के खिलाफ साफतौर पर सामने न आने व बिना किसी झिझक से इसकी ङ्क्षनदा न करने को लेकर शिरोमणि अकाली दल की आलोचना की है।