5 Dariya News

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा महान शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

खटकड़ कलाँ में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित

5 Dariya News

खटकड़ कलाँ (शहीद भगत सिंह नगर) 22-Sep-2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महान शहीदों के बेमिसाल बलिदानों को हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके नक्शे कदमों पर चलने का आह्वान किया।आज यहाँ मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और उनके पिता स. कृष्ण सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करने संबंधी अपने विचार प्रकट करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह और अन्य शहीदों के कीमती योगदान और जज़्बे को याद किया।उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबी योद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई और अपने देश की मिट्टी का कजऱ् अदा किया।