5 Dariya News

जोया अख्तर एक साहसी और गतिशील निर्देशक हैं : आदर्श गौरव

5 Dariya News

मुंबई 22-Sep-2021

'द व्हाइट टाइगर' में अपने अभिनय से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव, जोया अख्तर की 'खो गए हम कहां' में अभिनय करने वाले हैं। उनका कहना है कि वह एक साहसी और गतिशील निर्देशक हैं जो सिनेमा को अपने आप में फिर से परिभाषित कर रही हैं। उन्होंने कहा, "जोया अख्तर एक साहसी और गतिशील निर्देशक हैं, जो अपने आप में सिनेमा को फिर से परिभाषित कर रही हैं। उनकी कहानियां अच्छी हैं, चरित्र अलग हैं और वह अपनी सिनेमाई शैली के माध्यम से जिस परिप्रेक्ष्य को सामने लाती हैं, वह विचारोत्तेजक है।" यह पहली बार होगा जब आदर्श जोया के साथ काम करते नजर आएंगे और वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आदर्श ने कहा, "उनके साथ काम करना एक पूर्ण सम्मान की बात है और मैं इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" जोया अख्तर, अर्जुन वरेन सिंह, रीमा कागती द्वारा लिखित, जोया अख्तर, रीमा कागती, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म अर्जुन वरेन सिंह के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। 'खो गए हम कहां' मुंबई शहर के तीन दोस्तों की आने वाली 'डिजिटल' कहानी है। यह 2023 में रिलीज होगी।