जनरल बराड़ पर हमले की कैप्टन अमरेन्द्र ने की ङ्क्षनदा
कहा: ऐसी स्थिति के निर्माण के लिए बादल आरोपी
5 दरिया न्यूज
होशियारपुर 02-Oct-2012
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने रविवार को लंदन में लैफ्टीनेंट जनरल कुलदीप सिंह बराड़ पर हुए हमले की ङ्क्षनदा की है। उन्होंने कहा कि लैफ्टीनेंट जनरल बराड़ की आप्रेशन ब्लूस्टार में भूमिका को पंजाब या इससे बाहर हर कोई जानता है। जिसको दोहराने की जरूरत नहीं। जनरल बराड़ पर हुआ हमला बहुत ही ङ्क्षनदनीय है और इसके आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। यहां पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर आपरेशन ब्लूस्टार जैसे मैमोरियल बनाकर ऐसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। जो पुराने जख्मों को ठीक नहीं होने देना चाहते।
कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि लंदन के लोगों से आ रही खबरों के मुताबिक जनरल बराड़ पर हमला करने वाले युवा थे और यह आप्रेशन ब्लूस्टार के समय पैदा भी नहीं हुए होंगे। वे जरूर बादल द्वारा आप्रेश्न ब्लूस्टार मैमोरियल के निर्माण के माध्यम से किए जा भड़काऊ कार्यों से उकसाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असल में बादल जैसे लोग आप्रेशन ब्लूस्टार मैमोरियल का निर्माण करके पुरानी यादों को ताजा करने का प्रयत्न कर रहे हैं। जो काम सिर्फ लोगों के पुराने जख्मों को हरा करेंगे, जिसको हर कोई भुलाना चाहता है। उन्होंने बादल पर आरोप लगाया कि अपनी सादी ङ्क्षजदगी उसने (बादल) सिर्फ लोगों को भड़काने व उनको उकसा कर खुद गिरफ्तार होने के नाम पर सरकारी रेस्ट हाऊसों में छिपने का काम किया है।