पूरे पंजाब के अध्यापकों ने विजय इंदर सिंगला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को निखारने के लिए दिए गए योगदान की सराहना की
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के कई संगठनों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर किया शिक्षा मंत्री का सम्मान
5 Dariya News
संगरूर 04-Sep-2021
शिक्षक दिवस को समर्पित शनिवार को संगरूर में करवाए गए एक प्रोग्राम के दौरान शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला को शिक्षा के ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के कई अध्यापकों और अन्य वर्गों के संगठनों ने सम्मानित किया।डायरेक्ट एचएम ऐसोसीएशन पंजाब, बीपीईओज़ ऐसोसीएशन पंजाब, डायरेक्ट रक्यूटरड्ज़ डीपीईज़ ऐसोसीएशन, सीएचटी एंड एचटी ऐसोसीएशन और ग़ैर-अध्यापन स्टाफ समेत अन्य संगठनों के नुमायंदों ने स्कूल शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और सुशासन को सुनिश्चित बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया।लुधियाना जिले के सरकारी हाई स्कूल जेठेवाल में तैनात अंग्रेज़ी अध्यापिका श्रीमती गुरप्रीत कौर ने कहा कि वह विभाग में नए अध्यापकों की केवल योग्यता के आधार पर भर्ती के लिए कैबिनेट मंत्री के बहुत धन्यवादी हैं।इस दौरान, ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ प्रोजैक्ट के जि़ला कोऑर्डीनेटर जसप्रीत सिंह ने कहा कि यह विजय इंदय सिंगला की दूरदर्शी लीडरशिप थी जिसने विद्यार्थियों को निजी स्कूलों और अन्य राज्यों के अपने हसमकक्ष के साथ मुकाबला करने के योग्य बनाया। उन्होंने आगे कहा कि ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ प्रोजैक्ट का मुख्य मंतव्य विद्यार्थियों के आधार को मज़बूत करना है, जिसके लिए उनके सिलेबस में शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियां करवाई गई, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की सफलता को सुनिश्चित बनाया जा सके।ऑनलाइन अध्यापक तबादला नीति के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए, नौजवान अध्यापिका रजि़या रानी ने कहा कि पारदर्शी प्रणाली के कारण उनका बिना किसी सिफारिश के ऑनलाइन तबादला किया गया है। उसने यह भी कहा कि वह जालंधर जि़ले के नूर महल ब्लॉक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट बादल ख़ान में तैनात था जो कि उसकी निवास स्थान से 150 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर था।
अध्यापिका ने आगे बताया कि उसने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया और सरकारी मिडल स्कूल, रूपाहेड़ी (संगरूर) में तबादला होने के आदेश केवल मेरिट के आधार पर प्राप्त किए।मौजूदा सरकार द्वारा लाए गए सुधारों की सराहना करते हुए बीपीईओ गुरमीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (पीपीएससी) के द्वारा प्रशासकीय पद पर सीधी भर्ती करने का फ़ैसला लिया है, जिससे सीधे बीपीईओज़, प्रिंसिपल और अन्य अहम पदों पर सीधी भर्ती हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह इसी फ़ैसले का नतीजा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नौजवानों की क्षमता को प्रभावशाली ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है।जीएसएसएस बनूड़ में रसायन शास्त्र के लैक्चरर मैडम नरेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने तरक्कियों में पारदर्शिता और निष्पक्ष पहुँच को भी यकीनी बनाया है और अब वह अपनी ड्यूटी को पूरी कुशलता के साथ निभा रहे हैं।जीएसएसएस महलां में एसएलए के तौर पर काम कर रही रजनी बाला ने बताया कि उसके पति अनिल कुमार की मृत्यु के बाद, उसको थोड़े समय में ही शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर नियुक्ति दी गई थी। उसने आगे कहा कि शिक्षा विभाग में तरस के आधार पर नियुक्तियाँ भी तेज़ी से की जा रही हैं जिससे पीडि़त परिवारों को सम्मान के साथ रोज़ी-रोटी कमाने का मौका मिला है।इस मौके पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के अध्यापकों, अधिकारियों और ग़ैर-अध्यापन स्टाफ का धन्यवाद किया और अध्यापक दिवस के पवित्र अवसर पर अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और सुधारों के अलावा, शिक्षा विभाग के समूचे स्टाफ के सहयोग और सख़्त मेहनत ने देश में पहला स्थान हासिल करना संभव बनाया है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।