पैरालंपिक (हाई जंप) : प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक
5 Dariya News
टोक्यो 03-Sep-2021
प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वह तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके। प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11वां पदक है, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।