विशाल ददलानी, सुनिधि चौहान का म्यूजिक वीडियो 'आई आई भूत पुलिस' हुआ रिलीज
5 Dariya News
मुंबई 26-Aug-2021
गायक विशाल ददलानी और सुनिधि चौहान का गाना 'आई आई भूत पुलिस' का म्यूजिक वीडियो गुरुवार को रिलीज हुआ। 'भूत पुलिस' के प्रमुख अभिनेताओं में से एक अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत वीडियो साझा किया। फिल्म में अन्य कलाकार जैकलीन फर्नांडीज, सैफ अली खान और यामी गौतम हैं। अर्जुन ने लिखा, "हैशटैग भूत पुलिस के साथ जमकर पार्टी करें। 'आई आई भूत पुलिस' रिलीज हो गया है।" गीतकार कुमार ने 'आई आई भूत पुलिस' गाने के बोल लिखे हैं और मेलो डी ने रैप पार्ट गाया है। गाने के संगीतकार सचिन जिगर, सचिन सांघवी और जिगर सरैया हैं। म्यूजिक वीडियो को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। 'भूत पुलिस' 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।