5 Dariya News

राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जय राम ठाकुर

5 Dariya News

शिमला 09-Aug-2021

राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका सामाजिक आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए भाजपा किसाना मोर्चा के अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा (बबली) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बोर्ड को गठित करने का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कामगारों से बोर्ड के तहत अपना पंजीकरण करवाने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषक गतिविधियों से जुड़ी हुई है।जय राम ठाकुर ने प्रतिनिधिमण्डल से अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया ताकि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंच सके।डा. राकेश शर्मा (बबली) ने उन पर विश्वास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जोश के साथ कार्य करेंगे।