5 Dariya News

पुरस्कार देने की घोषणा का भव्य स्वागत किया

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला 30-Sep-2012

पंचकूला के विधायक डी.के. बंसल, उनके राजनैतिक सलाहकार एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के जिला प्रधान सतनाम सिंह चठ्ठा, जिला प्लानिंग कमेटी के मनोनीत सदस्य जगमोहन भनोट, कृष्ण गोयल, सैक्टर 4 मार्किट के प्रधान ऋषि, तथा अन्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की एडमोंटन (कनाडा) में चल रही महिला विश्व कुश्ती चैम्पीयनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए प्रदेश की महिला पहलवान गीता फौगाट और बबीता फौगाट को 3-3 लाख रूपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा का भव्य स्वागत किया और इसके लिए मुख्य मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। बंसल ने कहा कि हुड्डा ने प्रदेश में हमेशा ही खिलाडियों  का मनोबल बढाया है और प्रदेश में नई सशक्त खेल नीति लागू करके खिलाडियों को बेहतर मंच प्रदान किया है। जिससे कि खिलाडी अपने शानदार प्रदर्शन से बुलंदियों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं जिसके दृष्टिगत कॉमनवैल्थ खेलों और ओल्मपिक में प्रदेश के खिलाडियों ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।