देश के बिगड़े सुर-ताल को ठीक करेंगे मोदी -पंडित शिव कुमार शर्मा
अरूण जेतली के गृह प्रवेश के लिए पहुंचे पदमश्री पंडित शिव कुमार शर्मा
5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)
अमृतसर 15-Apr-2014
प्रसिद्ध संतूर वादक पदमश्री पंडित शिव कुमार शर्मा का मानना है कि देश में जो परिवर्तन की लहर चल रही है उसके हिसाब से देश के लिए श्री नरेंद्र मोदी एक खास कड़ी हैं। देश का सुर-ताल बिगड़ चुका है और इसे अब श्री नरेंदर मोदी ही ठीक करेंगे। पंडित शिव कुमार अकाली-भाजपा के प्रत्याशी श्री अरूण जेतली जी के गृह प्रवेश के लिए अमृतसर पहुंचे थे और उन्होंने इन शब्दों का प्रगटावा मीडीया सेंटर में आयोजित प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान किया।
पंडित शिव कुमार ने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं वोट जरूर दें क्योंकि आप शिकायत करने का हक तभी पाते हैं जब आपने अपने कर्तव्यों को निभाया हो। उन्होंने कहा कि देश का युवा इस समय जोश में है, भारत के युवा में वह योगयता है कि वह तख्तापटल कर सके और इस समय भारत को इसी जोश और जज्बे की जरूरत है। उन्होंने श्री अरूण जेतली के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि वह इसलिए श्री जेतली के लिए वोट नहीं मांग रहे कि वह उनके रिश्तेदार हैं बल्कि इसलिए मांग रहे हैं कि अरूण जेतली जैसा सांसद ही अमृतसर के लिए एक बेहतरीन नेता है। श्री अरूण जेतली एक सांसद के तौर पर संसद में, एक मंत्री के तौर पर प्रशासन में ऐसे नेता रहे हैं जिन पर आंखे मूंद कर विश्वास किया जा सकता है। उनका पिछला रिर्काड ऐसा है कि अमृतसर की जनता को उन्हें वोट देखने से पहले एक बार भी सोचना नहीं चाहिए। इस अवसर पर पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता हरमिंदर मलिक व नवीन सिंगला, जनार्दन शर्मा, संजय कुंद्रा आदि उपस्थित थे।