5 Dariya News

वरुण गांधी ने सुल्तानपुर से पर्चा भरा

5 दरिया न्यूज

सुल्तानपुर 15-Apr-2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने मंगलवार को सुल्तानपुर संसदीय सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। 42 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान उत्साह से भरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरुण के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और फूल बरसाए। नेहरू परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी व रायबरेली के पास सुल्तानपुर सीट का ग्लैमर भाजपा के प्रत्याशी के रूप में वरुण गांधी के आने से और बढ़ गया है। इससे पहले वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी की परंपरागत सीट पीलीभीत से सांसद चुने गए थे। सुल्तानपुर से उनका मुकाबला में यहां के वर्तमान सांसद संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह (कांग्रेस), शकील अहमद (सपा) व पवन पांडे (बसपा) से हैं। गौरतलब है कि सुल्तानपुर से भाजपा तीन बार जीती है, लेकिन पिछले सोलह वर्ष से पार्टी की हालत खराब ही रही है। कांग्रेस के संजय सिंह ने यहां 2009 में जीत दर्ज की थी, जबकि इससे पहले बसपा ने 1999 तथा 2004 में इस सीट को अपने नाम किया था।