5 Dariya News

साईकिल जत्था वैष्णों देवी के लिए रवाना

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत 15-Apr-2014

मन में श्रद्धा और दिल में कुछ ठान लिया जाए तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी इन्सान का रास्ता नहीं रोक सकती है। ऐसा ही कुछ तहसील कैंप के राम नगर में रहकर जागरण पार्टी में भजन गायन करने वाले राम गोपाल गिरधर के मन में करीब 14 साल पहले आया कि उसे साईकिल पर माता वैष्णों देवी जाना चाहिए। बस इसके बाद हर साल राम गोपाल साईकिल पर वैष्णों देवी अपने साथियों के साथ जाने लगा। आज सुबह राम गोपाल गिरधर अपने पांच अन्य साथियों के  साथ साईकिलों पर काफिले के साथ वैष्णों देवी के लिए रवाना हो गया। राम गोपाल के साथ उनके काफिले में कालू राम सहगल 11वीं बार तथा सोनू आर्य दूसरी बार तथा वीर भान, शाम लाल व नीरज गिरधर पहली बार साईकिल पर वैष्णों देवी दर्शनों के लिए रवाना हुए। अपनी-अपनी साईकिलों पर वैष्णों देवी की यात्रा से पहले काफिला कृष्णा नगर के दुर्गा मन्दिर में पहुंचा तथा वहां पूजा अर्चना करके माथा टेका व वैष्णों देवी के  लिए रवाना हुए। राम गोपाल गिरधर ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ 21 अपै्रल को वैष्णों देवी पहुंचेंगे तथा दो दिन वहां रुकने व माता के दर्शनों के बाद वहां से वापिसी के लिए रवाना होकर 27 अप्रैल को पानीपत पहुचेंगे।