5 Dariya News

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग के कार्यां में जितना भ्रष्टाचार हुआ उस सब की जांच की जा रही है : वीरभद्र सिंह

5 दरिया न्यूज

शिमला 14-Apr-2014

मुख्यमत्रीं वीरभद्र सिंह ने कहा है कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग के कार्यां में जितना भ्रष्टाचार हुआ उस सब की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ सरकार कडी कारवाई करेगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टीरा, रकोह, सूजा पीपलु व मंडप में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे इस क्षेत्र से परिचित हैं और इस क्षेत्र की समस्याओं को जानते हैं। सरकार का उदेश्य है कि इस क्षेत्र में सडकों का विकास व पेयजल योजनाओं का विस्तार हो। पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र के ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। अब उनकी सरकार यहां के विकास कार्यों की गति को तेज करेगी।मुख्यमत्रीं ने कहा कि पूर्व मुख्यमत्रीं प्रेम कुमार धूमल व उनके पुत्र अनुराग ठाकुर की हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन पर नीयत बिगडी हुई है। इसी के चलते उन्होंने इसे सोसायटी सें अपनी निजी कंपनी बना डाला। मुख्यमत्रीं ने कहा कि वे किसी को भी प्रदेश की करोडों संपति हडपने नहीं देगें। धूमल को आज उनके पर चल रही जांच से चोट लगी है और वह पूरी तरह छटपटाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश में वोट मांगने के निए कोई मुद्दा नहीं वह केवल मोदी के नाम पर अपनी नैया पार लगाना चाहते हैं। हालांकि अभी प्रदेश में मोदी का कोई असर नहीं है।

मुख्यमत्रीं ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में आज राजेन्द्र राणा के नामांकन में उमडी भीड से साफ हो गया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में राजेन्द्र राणा भारी मतों से जीतेगें। वैसे  भी अनुराग ठाकुर को क्रिकेट से ज्यादा प्रेम है। इसलिए धूमल  अनुराग ठाकुर को क्रिक्रेट की दुनिया में भेज देना चाहिए। इससे पूर्व कांग्रेस नेता चंद्रशेखर ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मत्रीं और यहां के विधायक की कडी आलोचना करते हुए कहा कि विकास के नाम पर उन्होंने लोगों को गुमराह किया व झूठे वायदे किए। राजेन्द्र राणा ने भी अपने संबोधन में कहा कि वे क्षेत्र की सेवा सेवक बनकर करगें और विकास को प्राथमिकता देगें। उन्होने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने इस संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ एक बडा धोखा किया। उनके पास इस क्षेत्र में सांसद निधी खर्च करने तक का भी समय नहीं मिला क्योंकि वह क्रिकेट की दुनिया व फिल्मी दुनिया में ही मस्त रहे।