5 Dariya News

रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी

अण्डर पुल का कार्य रूकने से बढा जनरोष,आन्दोलन की चेतावनी

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 14-Apr-2014

आज सुबह ही नगर की कई सामाजिक संस्थाओं ने रही रेलवे क्रासिंग पर बन रहें अण्डर पुल पर जाकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता जे पी शेखपुरा के नेतृत्व मे सैकडों सामाजीक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फाटक पर जाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। कार्यकर्ता इस बात से नाराज थे कि पिछले लगभग एक महीने से अण्डर पुल का कार्य बंद था। जिसके कारण फाटक पार के दर्जनो गांव शहर से कटे हुए हैं। ओर शहर के लोगों को भी गैस सिलेण्डर भरवाने के लिए फाटक पार जाना पडता है। सैकडों लोगो ने पहले फाटक पर फिर रेलवे स्टेशन पर जाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सोंपा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एक मई तक कार्य शुरू नही हुआ तो आन्दोलन होगा। व रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। याद रहे कि पिछले एक महीने से यहां अण्डर पुल का कार्य ठप्प पडा है। अण्डर पुल का कार्य चलने से फाटक पार के दर्जनो गांव शहर से कट कर रह गए हैं। रेलवे ने कोई वैयक्लपिक व्यवस्था आने जाने के लिये रेलवे ने नही की थी जिसके कारण भी जनरोष व्याप्त है। और न ही स्थानिय प्रशासन ने लोगों की इस सुविधा का ध्यान रखा। गैस एजेंसी फाटक पार होने से शहरवासी भी परेशान है। स्टेशन मास्टर ने जेई से बात करके कार्य शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रेम चन्द पूर्व पार्षद, नरेन्द्र कश्यप,ईश्वर,प्रवीन पांचाल, प्रवीन वर्मा,राम किशन,बलदेव के अलावा सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।