5 Dariya News

जिला जेल परिसर में डीसी द्वारा हरियाली अभियान का आगाज़

जेल के अंदर और बाहर 1200 पौधे लगाए जाएंगे

5 Dariya News

मानसा 22-Jul-2021

डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल ने जिला जेल के भीतरी और बाहरी हिस्से को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान का आगाज़ किया. इस अभियान के तहत जिला जेल में 1200 फल, फूल, औषधीय और सजावटी पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. श्री मोहिंदर पाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने चाहिए और साथ ही इन पौधों की उचित परवरिश भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी घर घर हरियाली अभियान के तहत वन विभाग के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे वितरित कर रही है और उन्हें पेड़ों के महत्व के बारे में भी जागरूक कर रही है।डी सी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भी जीवन में पौधों के महत्व के बारे में जागरूक करना चाहिए और हर खुशी और दुख के अवसर पर पौधे लगाने की भावना पैदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने की आवश्यकता है ताकि दैनिक जीवन की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी हरे-भरे वातावरण से जुड़कर शांति प्राप्त की जा सके। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह काबिले तारीफ है कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन मोहाली ने जिला जेल में पौधरोपण के लिए कदम उठाए हैं.इस अवसर पर सहायक संचालक बागवानी कुलजीत सिंह, सुपरडेंट जिला जेल परमजीत सिंह सिद्धू, डिप्टी सुपरडेंट  रखरखाव बलदेव सिंह कांग, सहायक सुपरडेंट करणवीर सिंह और जगतार सिंह, गुरविंदर सिंह विकास अधिकारी आईसीआईसीआई, परमेश्वर सिंह और हरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।