कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल
5 दरिया न्यूज
श्रीनगर 14-Apr-2014
कश्मीर में सोमवार को अलगाववादी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा बलों को लाल चौक से करीब 10 किलोमीटर दूर अहमद नगर के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रविवार शाम को वहां घेराबंदी कर दी थी।अधिकारी ने कहा कि अहमद नगर के घर में छिपे दो आतंकवादियों से बार-बार आत्मसमर्पण कर देने की अपील की गई, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो सोमवार सुबह उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।अधिकारी ने बताया, "जब आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।"