5 Dariya News

राबड़ी देवी के पास 65 गायें, बाछियां

5 दरिया न्यूज

पटना 13-Apr-2014

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 65 गायों और बाछियों की मालकिन हैं। सारण लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने जा रहीं राबड़ी ने अपने नामांकन पत्र में यह जानकारी भरी है। पिछले चार वर्ष के दौरान उनकी गायों और बाछियों की संख्या में कमी आई है। 2010 में उनके पास 62 गाय और 42 बाछियां थीं।लालू प्रसाद के करीबी राजद नेता ने कहा, "अधिकांश गायें और बाछियां उनके पति की हैं और राजद प्रमुख की गौशाला पटना से सटे दानापुर शहर में है।"पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी अपने गौ प्रेम के लिए जानी जाती हैं।एक अन्य राजद नेता ने कहा कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तब उनके पास 100 गायें और बाछियां थीं। इनमें से अधिकांश उनके सरकारी आवास में विशेष रूप से बनाए गए शेड में रखी जाती थीं। वर्ष 2005 में उनकी पार्टी के पराजय के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करना पड़ा और पूरी गौशाला दानापुर ले जाया गया।

शपथ पत्र के मुताबिक राबड़ी अपने पति के मुकाबले धनी हैं। उनके पास 6.5 करोड़ की संपत्ति है, जबकि लालू प्रसाद के पास केवल एक करोड़ की संपत्ति है।राबड़ी देवी के पास कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन एक दोनाली बंदूक जरूर है। उनके पास 467 ग्राम आभूषण हैं।उनके पास पटना में आधा दर्जन मकान हैं। लालू प्रसाद के पास एक पुरानी मारुति 800 कार और एक जीप है।राबड़ी देवी को सारण से उतारा गया है। इस सीट से 2009 में उनके पति जीते थे, लेनिक चारा घोटाला मामलो में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें इस सीट से इस्तीफा देना पड़ा। राबड़ी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है।