5 Dariya News

राज्यपाल द्वारा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

5 दरिया न्यूज

शिमला 13-Apr-2014

राज्यपाल उर्मिला सिंह ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में मेला राम शर्मा द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का दौरा किया तथा इस अवसर पर उनके द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में गहरी रूचि ली।मेला राम शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए श्रीमती उर्मिला सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए एक बेहतर आयोजन है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा ने हिमाचल के अनेक अनछुएं स्थानों को अपने कैमरे से बखूबी कैद कर रखा है।श्रीमती उर्मिला सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी, क्योंकि लोग कलाकार द्वारा लिए गए फोटो को देख कर इन स्थानों के भ्रमण पर जाने के लिए प्रेरित होंगे।राज्यपाल ने श्री मेला राम शर्मा को इन छायाचित्रों पर आधारित एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया।